Summer:उत्तर भारत में अभी से बढ़ी गर्मी, जानिए आगे कैसा होगा मौसम

दिल्ली/DPH News

देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया. उत्तर भारत, उत्तर-पूर्व भारत और उनसे जुड़े मध्य भारत के अनेक क्षेत्रों में तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से अधिक रहा, जबकि उत्तर-पूर्व, पूर्व भारत और सटे हुए मध्य भारत में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया. इसी सप्ताह मौसम के इस सीजन की पहली हीट वेव उत्तर भारत में देखी गई.हीट वेव से लेकर सीवियर हीट वेव तक की स्थितियां हिमाचल प्रदेश में 7 से 11 मार्च तक, गुजरात में 10 और 11 मार्च को तथा कोंकण क्षेत्र में 11 मार्च को दर्ज हुईं. हीट वेव कंडीशन 6 मार्च को कोंकण, 7 मार्च को तटीय आंध्र प्रदेश और 8 से 11 मार्च के बीच विदर्भ के कुछ हिस्सों में दर्ज की गई. इसके अलावा गुजरात और कोंकण के तटीय इलाकों में 6 मार्च को गर्म और उमसभरी स्थिति (हॉट एंड ह्यूमिड) भी देखी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *