SPORTS IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को दी करारी हार

13 अप्रैल/ DPH News

आईपीएल 2026 के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) को 18 रनों से करारी शिकस्त दी. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन आरसीबी की धमाकेदार बल्लेबाजी के सामने उनकी गेंदबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई. आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन ही बना सकीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच में तूफानी शुरुआत की. फिल सॉल्ट ने सिर्फ 36 गेंदों पर 78 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. वहीं, विराट कोहली ने 38 गेंदों पर 50 रन का योगदान दिया. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी भी हुई. फिर कप्तान रजत पाटीदार ने कमाल किया और सिर्फ 20 गेंदों पर 53 रन ठोके, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के रहे. इसके बाद टिम डेविड ने नाबाद 34 रन बनाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया.दूसरी ओर, मुंबई की तरफ से शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पंड्या, मिचेल सैंटनर और ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन कोई भी गेंदबाज आरसीबी की आक्रामक बल्लेबाजी पर लगाम नहीं लगा सका.मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन रोहित शर्मा छठे ओवर में रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ गए. उन्होंने 13 गेंदों पर 19 रन बनाए और दाहिने हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण आगे नहीं खेल सके. वहीं, रायन रिकलटन ने 22 गेंदों पर 37 रन बनाकर रन चेज की नींव रखी. सूर्यकुमार यादव ने भी 22 गेंदों पर 33 रन बनाए. लेकिन तिलक वर्मा 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद हार्दिक पंड्या भी 22 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हो गए.लेकिन शेरफेन रदरफोर्ड ने अंत तक लड़ाई की और 31 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए, इसके बावजूद टीम टारगेट से 18 रन पीछे रह गई. RCB की गेंदबाजी में सुयश शर्मा ने 2 विकेट लिए. उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर और रसिख सलाम को एक-एक सफलता मिली.मुंबई ने लगाई हार की हैट्रिकये इस सीजन में मुंबई की लगातार तीसरी हार है. वह 4 मैचों में सिर्फ 1 जीत ही हासिल कर सकी है. वहीं, आरसीबी ने सीजन की तीसरी जीत हासिल की. उसे अभी तक सिर्फ 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *