
08 अप्रैल/ DPH News
राजस्थान रॉयल्स (RR) ने बारिश से प्रभावित इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को 27 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ RR ने इस सीजन में जीत की हैट्रिक लगा दी है। अब RR प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं, 7वें नंबर पर मौजूद MI को दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।बारिश के चलते मैच की पहली गेंद रात 10 बजकर 10 मिनट पर फेंकी गई। इस दौरान 9-9 ओवरों की कटौती हुई। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 11 ओवरों में 3 विकेट खोकर 150 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वैभव सूर्यवंशी के साथ 5 ओवरों में 80 रन की साझेदारी की। वैभव 14 गेंदों में 5 छक्कों और 1 चौके के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ध्रुव जुरेल महज 2 रन ही टीम के खाते में जोड़ सके।
