
न्यू दिल्ली/डी,पी,एच/न्यूज
पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे में सलमान आगा के विवादित रनआउट पर MCC ने साफ किया कि फैसला नियमों के मुताबिक था। संस्था के मुताबिक आगा क्रीज से बाहर थे और गेंद खेल में थी, इसलिए उन्हें आउट देना सही था। साथ ही बल्लेबाज को बिना अनुमति गेंद उठाने की कोशिश न करने की भी सलाह दी गई.पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हाल ही में खेले गए दूसरे वनडे में हुए विवादित रनआउट पर अब बड़ा बयान सामने आया है। क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था Marylebone Cricket Club (एमसीसी) ने साफ कहा है कि पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान आगा का आउट होना पूरी तरह नियमों के मुताबिक था. यह घटना शेर-ए-बांग्ला (मीरपुर) में खेले गए पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच के दौरान हुई थी.