
25 मार्च/DPH News
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान। सात साल बाद 31 साल की बैटर भारती फुलमाली की वापसी से बढ़ी चर्चा। यहां देखें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का चयन किया है। भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका दौरा 17 अप्रैल को डरबन में होने वाले पहले टी20 इंटरनेशल मैच से शुरू होगा। इंडिया का ऐलान, 7 साल बाद 31 साल की बैटर की वापसी, देखें शेड्यूलसाउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान। सात साल बाद 31 साल की बैटर भारती फुलमाली की वापसी से बढ़ी चर्चा। 24 मार्च 2026 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की शृंखला के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा की। क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का चयन किया है। भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका दौरा 17 अप्रैल को डरबन में होने वाले पहले टी20 इंटरनेशल मैच से शुरू होगा।भारत बनाम साउथ अफ्रीका महिला टी20 इंटरनेशनल सीरीज का अंतिम मैच 27 अप्रैल को बेनोई में खेला जाएगा। बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया की ओर से जारी बयान के अनुसार, भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं, जबकि स्मृति मंधाना उनकी नायब होंगी।अनुष्का शर्मा पहली बार राष्ट्रीय टीम में चुनी गईंइसके अलावा टीम में शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा भी हैं। ऋचा घोष बतौर विकेटकीपर चुनी गईं हैं। उमा छेत्री बैक-अप विकेटकीपर होंगी। युवा ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।