SPORTS:वैभव सूर्यवंशी ने RCB के खिलाफ रचा इतिहास

11 अप्रैल/ dph

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से एक बार फिर इतिहास रच दिया। इस मुकाबले में RCB के 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने पांचवें ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर छक्का लगाकर यह कारनामा किया। यह इस सीजन में उनका दूसरा ऐसा अर्धशतक है, जब उन्होंने 15 या उससे कम गेंदों में फिफ्टी जड़ी है। इससे पहले उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी 15 गेंदों पचास ठोक दिया था।इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी IPL इतिहास में ऐसे दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने दो बार 15 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक लगाया हो। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क कर पाए थे। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, पैट कमिंस, रोमारियो शेफर्ड, यूसुफ पठान, सुनील नरेन और निकोलस पूरन भी एक-एक बार यह कारनामा कर चुके हैं।इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 78 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 37 गेंदों में 108 रन की साझेदारी की और टीम को जीत की मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *