Sports:मैच हारने के बाद, पाकिस्तान ने बंगलादेश के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

मीर पुर/16 मार्च/DPH News

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद अब पाकिस्तानी टीम की बांग्लादेश में भी फजीहत हुई है. पाकिस्तान को मेजबान देश के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा.पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला मीरपुर (ढाका) के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया. 15 मार्च (रविवार) को हुए इस हाईवोल्टेज मुकाबले में बांग्लादेशी टीम ने पाकिस्तान को 11 रनों से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.बांग्लादेश ने 11 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज जीती, लेकिन मैच के आखिरी ओवर में हुए डीआरएस को लेकर विवाद खड़ा हो गया. ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक हार के बाद पाकिस्तान टीम ने इस मामले को लेकर आईसीसी के मैच रेफरी नियामुर राशिद से आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है. इससे पहले वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में सलमान अली आगा को बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज ने रन आउट कर दिया था, जिसके चलते खूब हो हल्ला मचा था.पाकिस्तानी टीम का आरोप है कि बांग्लादेश को तीसरे वनडे के दौरान आखिरी ओवर में गलत तरीके से रिव्यू लेने की अनुमति दी गई. यह घटना पाकिस्तान की पारी के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर हुई. उस समय बांग्लादेशी स्पिनर रिशाद हुसैन गेंदबाजी कर रहे थे और सामने थे पाकिस्तानी टीम के कप्तान शाहीन शाह आफरीदी. श्रीलंकाई अंपायर कुमार धर्मसेना ने उस गेंद को वाइड करार दिया, लेकिन बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास और गेंदबाज को लगा कि बल्लेबाज के एलबीडब्ल्यू होने की संभावनी थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *