
IPL 2026 का कैप्टंस मीट आज मुंबई में हुआ, जिसमें सभी 10 टीमों के कप्तान BCCI के हेडक्वार्टर में जुटे। BCCI ने मीट के कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इस सीजन को दो फेज में खेला जाएगा और फिलहाल शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल जारी किया गया है।IPL 2026 में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब सभी 10 टीमों की कमान भारतीय हाथों में है। लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस शामिल हैं।अप्रैल-मई के दौरान पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें IPL मैच होस्ट करने वाले राज्य बंगाल, तमिलनाडु और असम भी शामिल हैं।

