SPORTS:जोस बटलर ने लगाए छक्के पर छक्के

दिल्ली /DPH News

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का इतिहास बदल दिया। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ बटलर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की ओर से पारी के शुरुआती 6 ओवरों में सबसे ज्यादा छक्के (Most Sixes in Powerplay) 5 लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में बटलर ने ऋद्धिमान साहा को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2023 में जीटी की ओर से खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में 4 छक्के लगाए थे।आईपीएल की किसी पारी के पहले छह ओवरों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले नॉन-ओपनर बल्लेबाजों में बटलर आईपीएल इतिहास के संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सुरेश रैना ने साल 2014 के क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ पॉवरप्ले के दौरान 5 छक्के लगाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *