
21 मार्च / DPH News
भारतीय क्रिकेट टीम में आपको बता दे भारतीय टीम के स्टार बैटर विराट कोहली रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 28,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा का रिकॉर्ड तोड़ा। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है।सचिन तेंदुलकरइंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम है।
सचिन तेंदुलकर ने 664 मैचों में 34357 रन बनाए हैं। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक भी है। सचिन ने 644 मैचों में 28000 रनों का आंकड़ा छुआ था। सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट में 15,921, वनडे में 18,426 और टी20 इंटरनेशनल में 10 रन बनाए।
विराट कोहली
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 28,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच के दौरान ये उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यह कारनामा केवल 624 पारियों में किया है, जबकि सचिन तेंदुलकर को यहां तक पहुंचने के लिए 644 और कुमार संगाकारा को 666 पारियां लगी थीं। कोहली ने टेस्ट में 9230 रन, वनडे में 14600 से अधिक और टी20 इंटरनेशनल में 4188 रन बनाए हैं।
कुमार संगाकारा
श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगाकारा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। उन्होंने 594 मैचों में 28016 रन बनाए हैं। कुमार संगाकारा ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान 66 शतक जड़े थे। श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने टेस्ट में 12400 रन, वनडे में 14234 रन और टी20 इंटरनेशनल में 1382 रन बनाए हैं।
रिकी पोंटिंग
ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग भी इस महान सूची का हिस्सा हैं। ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। पोंटिंग अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और कप्तानी के लिए जाने जाते थे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को दो विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। रिकी पोंटिंग ने 560 मैचों में 27483 रन बनाए हैं। पोंटिंग के नाम 71 इंटनेशनल शतक हैं। पोंटिंग ने टेस्ट में 13378 रन, वनडे में 13704 और टी20 इंटरनेशनल में 401 रन बनाए हैं।
महेला जयवर्धने
श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने भी सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं। महेला जयवर्धने ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 हजार से अधिक रनों का पहाड़ खड़ा किया। महेला के नाम 652 मैचों में 25957 रन हैं। जयवर्धने ने टेस्ट में 11814 रन, वनडे में 12650 रन और टी20 इंटरनेशनल में 1493 रन हैं। महेला के नाम 54 इंटरनेशनल शतक हैं।