Sport: जानिए आखिर क्यों?अश्विन ने शुभमन गिल को वनडे वर्ल्ड कप 2027 से किया बाहर

15 मार्च /DPH News

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल को वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया से बाहर कर सबको चौंका दिया। अश्विन का मानना है कि इस वनडे वर्ल्ड कप में विराट और रोहित को ओपन करना चाहिए। अश्विन ने इस बारे में बात ही नहीं की कि गिल किस नंबर पर खेलेंगे जबकि वो वनडे में रोहित या यशस्वी के साथ ओपन करते हैं। अश्विन ने रोहित और कोहली की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए इच्छा जाहिर की है कि इन दोनों को वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत के लिए पारी की शुरुआत करनी चाहिए। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मुझे नहीं पता कि पारी की शुरुआत कौन करेगा, लेकिन मैं तो यही चाहूंगा कि मेरा मतलब है कि विराट कोहली क्यों नहीं। विराट जब टी20 में पारी की शुरुआत कर सकते हैं तो फिर वनडे में क्यों नहीं। अगर वो रोहित के साथ पारी की शुरुआत करें तो अच्छा होगा।टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा को विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत करते देखा गया था, लेकिन अगर वनडे में भी ऐसा ही करना है तो शुभमन गिल को टीम से बाहर बिठाना पड़ेगा। अश्विन ने टॉप चार खिलाड़ियों के लिए जिन नामों को चुना उनमें भारतीय कप्तान का जिक्र कहीं नहीं था। उन्होंने यह राय दी कि अगर श्रेयस अय्यर उप-कप्तान के तौर पर टीम में वापसी करते हैं तो वह मिडिल ऑर्डर के लिए ठोस विकल्प हैं, लेकिन अगर विराट को रोहित के साथ ओपन करने का मौका मिलता है तो ऋतुराज गायकवाड़ भारत के लिए नंबर 3 पर एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। अश्विन ने आगे कहा कि अगर विराट-रोहित पारी की शुरुआत करते हैं तो फिर ऋतुराज और श्रेयस नंबर 3 और 4 पर खेल सकते हैं। आपको बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत जीत में शानदार भूमिका निभाई थी, लेकिन भारतीय उप-कप्तान की वापसी के चलते उन्हें अगली ही सीरीज से बाहर कर दिया गया। गायकवाड़ पारी की शुरुआत भी कर सकते हैं और मिडिल ऑर्डर में भी बैटिंग कर सकते हैं। इसी वजह से रविचंद्रन अश्विन जैसे विश्लेषकों की नजर में वह एक ज्यादा बेहतर विकल्प हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *