RIVER OF GOLD : जानिए कहां है सोने की नदी

11 अप्रैल/ DPH News

सोना उगलने वाली नदी… दुनिया में देश कोई भी हो नदियों ने सभ्‍यता का निर्माण करने के साथ खेती-किसानी को सहारा दिया और पानी की कमी को पूरा किया गया है. कई नदियों को उनकी खूबियों के कारण खास तरह का नाम भी दिया गया. ऐसी ही एक नदी है जो सोना उगलने के लिए जानी की गई है.क्‍या है असली नाम… सोना उगलने वाली उस नदी का नाम है सुवर्णरेखा. इसे स्‍वर्ण नदी के नाम से भी जाना जाता है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि संस्‍कृत के सुवर्णरेखा नाम का मतलब है स्‍वर्ण रेखा. यह भारत के पूर्वी भाग से होते हुए बहती है. इसका उद्गम झारखंड के छोटा नागपुर में हुआ है.ऐसे पड़ा नाम… सुवर्णरेखा नदी को यह नाम इसलिए मिला क्‍योंकि ऐतिहासिक रूप से इस नदी की रेत में सोने के अंश पाए जाते थे. यह नद‍ी खनिज वाले और समृद्ध क्षेत्रों के होकर गुजरती है जहां सोने के छोटे-छोटे कण पाए जाते हैं. इस नदी की इसी खूबी ने इसे प्रसिद्धी दिलाई और स्‍वर्ण रेखा नाम पड़ा.कहां-कहां से होकर गुजरती है… इस नदी का उद्गम झारखंड में हुआ और यह पश्चिम बंगाल और ओडिशा से होते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती है. यह जिस भी क्षेत्र से होते हुए बहती है वहां खनिज सम्‍पदा लेकर जाती है. यही वजह है कि भौगोलिक तौर पर यह पूर्वी भारत की महत्‍वपूर्ण नदी कहलाती हैनदी का महत्‍व… स्‍वर्णरेखा नदी की रेत में सोने के छोटे-छोटे कण पाए जाते थे. स्‍थानीय लोग इसे इकट्ठा करते थे और आसपास के सोने के भंडार की मौजूदगी ने इसे और प्रसिद्धी दी. यह दो शब्‍दों से मिलकर बनी है स्‍वर्ण और रेखा. यह नाम सोने के खनन और इसके ऐतिहासिक सम्‍बंधों को पुख्‍ता करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *