March 2026:चैत्र नवरात्रि का समापन और राम नवमी,

28 मार्च/ DPH News

चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी, सिद्धार्थि संवत्सर, विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, चैत्र, आज स्वामीनारायण जयंती, श्री महातारा जयंती, आज नवमी तिथि 10:07 एएम तक, उपरांत दशमी, नक्षत्र पुनर्वसु 03:24 पीएम तक, उपरांत पुष्य, अतिगण्ड योग 10:09 पीएम तक, उसके बाद सुकर्मा योग, करण कौलव 10:07 एएम तक, बाद तैतिल 09:24 पीएम तक, बाद गर, आज राहु काल का समय 11:01 एएम – 12:32 पीएम, आज 09:35 एएम तक चन्द्रमा मिथुन, उपरांत कर्क राशि पर संचार आज का दिन बेहद ही खास है। हिंदू पंचांग के हिसाब से आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। हालांकि इस तिथि की शुरुआत कल से ही हो गई थी। आज चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन है। आज कन्या पूजन के साथ ही चैत्र नवरात्रि के समापन का दिन है। आज राम नवमी की पूजा होगी। मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने श्री राम अवतार में जन्म लिया था शास्त्रों के अनुसार भगवान राम का जन्म अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। पंचांग के हिसाब से आज राम नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:13 बजे से लेकर दोपहर 01:41 बजे है। वहीं कन्या पूजन सुबह 10:03 बजे तक ही कर लेना सही है क्योंकि इसी समय पर नवमी तिथि का समापन हो जाएगा। ऐसे में इससे पहले-पहले कन्या पूजन करना शुभ माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *