
न्यू दिल्ली/DPH NEWS
ईंधन संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने केरोसिन को लेकर अहम फैसला लिया है. सरकार ने नियमों में ढील देते हुए 60 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों के जरिए केरोसिन की बिक्री की अनुमति दी है. 21 राज्यों में पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम के तहत एड-हॉक सप्लाई शुरू की गई है।पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के चलते तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति बाधित हुई है, जिससे दुनिया के कई देश ईंधन संकट का सामना कर रहे हैं. भारत को भी इस इस संकट का सामना करना पड़ रहा है. इस स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार कई कदम उठा रही है. इसी सिलसिले में सरकार ने अब घरों तक केरोसिन (मिट्टी का तेल )की आपूर्ति सुगम बनाने के लिए पेट्रोलियम सुरक्षा और लाइसेंसिंग नियमों में अस्थायी ढील दी है।
