
न्यू दिल्ली/DPH News
लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने कप्तान ऋषभ पंत को लेकर चल रही अफवाहों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि पंत टीम नहीं छोड़ रहे हैं और सोशल मीडिया पर चल रही बातों पर वह सिर्फ हंसते हैं।आईपीएल का पिछला सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बेहद खराब रहा था. वहीं, सबसे ज्यादा निशाने पर रहे थे टीम के कप्तान ऋषभ पंत, जिनका बल्ला पूरे सीजन खामोश रहा था और कप्तानी पर भी सवाल उठे थे. उन्हें लखनऊ ने 27 करोड़ की मोटी रकम में अपने साथ जोड़ा था.आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले
गोयनका ने कहा कि IPL के दौरान वह सोशल मीडिया का “पंचिंग बैग” बन जाते हैं. उन्होंने कहा, लोग लगातार यह अटकलें लगाते हैं कि ऋषभ पंत टीम में रहेंगे या नहीं।