International Beauty Contest:हिमाचल अक्षिता के सिर सजा मिस एशिया इंटरनेशनल 2026 का ताज

हिमाचल प्रदेश/DPH News

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की बेटी डॉ. अक्षिता ने मिस एशिया इंटरनेशनल 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में डॉ. अक्षिता ने अपने आत्मविश्वास, सौम्यता, व्यक्तित्व और प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।इस प्रतियोगिता में देशभर से आई प्रतिभागियों ने अपने व्यक्तित्व, शैली और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। डॉ. अक्षिता की इस शानदार जीत को हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का पल माना जा रहा है। सिरमौर की बेटी के रूप में उनकी यह सफलता पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक बन गई है।कार्यक्रम में मिसेज इंडिया द गॉडेस पूनम ठाकुर ने ज्यूरी सदस्य के रूप में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान मंच पर मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मानिका विश्वकर्मा भी मौजूद रहीं। जूरी पैनल में बिंदु भाटिया, जसप्रीत कौर काथूरिया, लेफ्टिनेंट कर्नल जयश्री बनर्जी, ज्योति संत, शशि सैगल और नेहा तिवारी शामिल रहीं।कार्यक्रम का सफल संचालन बिट्टू रावल ने किया, जबकि शो का निर्देशन रितु झा और दिशा भटनागर ने किया। उनकी रचनात्मक सोच और बेहतरीन प्रबंधन ने आयोजन को यादगार बना दिया।

विजेता सूची:

➤ मिस श्रेणी: डॉ. अक्षिता (विजेता)

➤ वैष्णवी झा (प्रथम उपविजेता)

➤ यशिका राजपूत (द्वितीय उपविजेता)

➤ मिसेज श्रेणी: डॉ. अरुणिमा कुशारी (विजेता)

➤ डॉ. अर्चना खुराना (प्रथम उपविजेता)

➤ निधि रावल गहलोत (द्वितीय उपविजेता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *