
30 मार्क/DPH NEWS
हिंदू संस्कृति में अंतिम संस्कार को आध्यात्म और धर्म से जोड़कर देखा जाता है और मौत के बाद यह प्रक्रिया बेहद जरूरी हो जाती है. हिंदू धर्म में सफेद रंग को शांति, पवित्रता और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक माना जाता है. हालांकि हिंदू धर्म के अलावा भी सफेद रंग को लोग शांति का प्रतीक मानते हैं. लेकिन हिंदू धर्म में इसका खास महत्व इसलिए है क्योंकि हिंदू दर्शन के तीन मूलभूत गुणों में से सफेद रंग एक गुण है जो सत्य, ज्ञान और सद्भाव का प्रतिनिधित्व करता है. कहा जाता है कि जब आत्मा शरीर को छोड़ती है तो वो मोक्ष की ओर अपनी यात्रा शुरू करती है. इसलिए आत्मा की शांति के लिए परिवार के लोग सफेद कपड़े पहनते हैं जिससे कि मरने वाले की आत्मा को शांति और पवित्रता महसूस हो. वैसे भी शोक का अर्थ अनित्यता को स्वीकार करने की प्रेरणा देना है इसलिए सफेद रंग को चुना जाता है क्योंकि वह किसी भी रंग में समां सकता है.
