GK: जानिए,एस,पी और,डी एस,पी में अंतर और कैसे बनते हैं

24 मार्च/DPH News

SP vs DSP: स्टेट लेवल पर पीसीएस एग्जाम क्लियर करने के बाद कैंडिडेट्स को SDM, DSP बनते हैं। लेकिन SP बनने के लिए यूपीएससी परीक्षा पास करनी होती है। इन दोनों पोस्ट में अंतर क्या और वर्दी के पीछे की कहानी को लेकर अक्सर लोगों में कन्फ्यूजन होता है। इसलिए यहां डिटेल में जानते हैंदेश में पुलिस विभाग में बड़े पदों पर नौकरी पाना लाखों युवाओं का सपना होता है। पुलिस विभाग में बड़े पदों में एसपी और डीएसपी की पोस्ट लोकप्रिय होती है। इन पोस्ट पर कानून और व्यवस्था बनाए रखने में बहुत जरूरी भूमिका निभाई जाती है। हालांकि, SP और DSP की पोस्ट में काफी अंतर होता है। वर्दी मिलने की कहानी भी अलग है और परीक्षा भी अलग। इन पदों पर पोस्टिंग के लिए कौन सा एग्जाम क्लियर करना होता है या फिर इनमें अंतर क्या है आदि की जानकारी के लिए यह आर्टिकल पूरा पढ़ें।एसपी का पूरा नाम सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (Superintendent of Police) है। एक SP जिले में पुलिस प्रशासन का प्रमुख होता है। इस पोस्ट पर आमतौर पर एक IPS अधिकारी या प्रमोटेड स्टेट पुलिस सर्विस अधिकारी की पोस्टिंग होती है।DSP की फुल-फाॅर्म डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (Deputy Superintendent of Police) होती है। डीएसपी डिस्ट्रिक्ट लेवल पर पुलिस ऑफिसर होते हैं। इस पोस्ट में सब-डिवीजन के पुलिस स्टेशनों की देखरेख का कार्य शामिल है। डीएसपी की भर्ती मुख्य रूप से स्टेट पब्लिक सर्विस एग्जाम के माध्यम से होती है।एक जिले में पुलिस का सबसे बड़ा ऑफिसर SP होता है। एसपी के अंडर जिले के सभी थाने आते हैं। वहीं, डीएसपी को एसपी के डिप्टी कहा जाता है। इसके अलावा मुख्य अंतर रैंक, अधिकार और भर्ती में है। SP सीनियर ऑफिसर होते हैं। DSP सब-डिवीजन संभालते हैं। DSP राज्य सेवा का पद है।एसपी और डीएसपी की वर्दी के पीछे की कहानी में अधिकार, जिम्मेदारी और अनुशासन शामिल है। यह वर्दी बहुत ही जिम्मेदारी से भरी और काूनन व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जानी जाती है। इंडियन पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन में एसपी को पुलिस अधीक्षक और डीएसपी को पुलिस उपाधीक्षक कहा जाता है।एसपी और डीएसपी बनने के लिए कैंडिडेट्स का ग्रेजुएशन कंप्लीट होना जरूरी है। इसके अलावा SP बनने के लिए ग्रेजुएशन के बाद UPSC सिविल सर्विस एग्जाम क्लियर करके IPS में शामिल होना होता है। वहीं, DSP के लिए ग्रेजुएशन और स्टेट लेवल पर PSC एग्जाम क्रैक करने के बाद पुलिस ट्रेनिंग होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *