GK:दुनिया का ऐसा देश जहां नहीं है एक भी नदी

25 मार्च /DPH News

दुनिया की भौगोलिक संरचना बेहद विविध है. कहीं विशाल नदियां बहती हैं तो कहीं बड़े-बड़े झील और जलस्रोत जीवन का आधार बनते हैं. लेकिन हैरानी की बात यह है कि दुनिया में कई ऐसे देश भी हैं जहाँ एक भी स्थायी नदी नहीं है. मध्य पूर्व के कुछ देशों जैसे सऊदी अरब, कतर, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात में न तो स्थायी नदियाँ हैं और कई जगहों पर प्राकृतिक झीलें भी नहीं मिलतीं. ऐसे में सवाल उठता है कि इन देशों के करोड़ों लोग अपनी प्यास कैसे बुझाते हैं और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी कहाँ से आता है।दरअसल, इन देशों ने आधुनिक तकनीक और विशेष जल प्रबंधन प्रणालियों का सहारा लिया है. समुद्र के खारे पानी को शुद्ध करने वाले डिसेलिनेशन प्लांट, भूमिगत जल स्रोतों का उपयोग, बड़े जल भंडारण प्रोजेक्ट और पानी के पुनर्चक्रण जैसी तकनीकों के जरिए यहाँ पानी की कमी को काफी हद तक दूर किया जाता है. यही कारण है कि प्राकृतिक नदियां न होने के बावजूद इन देशों में पीने के पानी की व्यवस्था बनी रहती है. आइए जानते हैं कि ऐसे देशों में पानी की आपूर्ति कैसे की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *