GK:जानिए क्या है बाब अल-मंडेब’ स्ट्रेट और इसे क्यों कहा जाता है आंसुओं का द्वार

28 मार्च/DPH News

जिस तरह स्ट्रेट ऑफ होर्मूज के समुद्री रास्ते से होकर तेल और गैस दुनिया तक पहुंचती है, उसी तरह ‘बाब अल-मंडेब’ स्ट्रेट भी एक बहुत खास ट्रेड रूट है. इसे आंसुओं का द्वार भी कहते हैं. बाब अल-मंडेब रूट लाल सागर को अदन की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है. यह यमन और अफ्रीका के हॉर्न एरिया में स्थित जिबूती और इरिट्रिया देशों के बीच स्थित है. होर्मुज की तरह, यह दुनिया में व्यापार और एनर्जी सप्लाई के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है. यह रूट यूरोप, अफ्रीका और पश्चिम एशिया को जोड़ता है.समुद्री रास्ते से गुजरने वाले कुल तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) का 12 फीसदी हिस्सा इसी रूट से होकर गुजरता है. अमेरिकी ऊर्जा विभाग के अनुसार, 2023 में बाब अल-मंडेब नहर से प्रतिदिन लगभग 8.8 मिलियन बैरल तेल और बड़ी मात्रा में एलएनजी (एलएनजी) का ट्रांसपोर्टेशन हुआ. यह स्वेज नहर की ओर जाने वाले जहाजों के लिए भी एक महत्वपूर्ण मार्ग है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *