
08 अप्रैल / DPH News
अगर आपसे पूछा जाए कि क्या दुनिया में कोई ऐसी मशीन है, जो हमेशा स्टार्ट रहती है. चलती रहती है, बंद नहीं की जाती. तो इसका जवाब यही है कि हां दुनिया में एक ऐसी मशीन है, जिसको हमेशा ऑन रखा जाता है. बंद नहीं करते. अगर उसे बंद किया जाता है कि उसके खराब होने के पूरे चांसेज रहते हैं. तो हम आपको बताएंगे कि ये मशीन कौन सी है और क्यों इसे हमेशा स्टार्ट पोजिशन में रखते हैंतो दुनिया में ऐसी मशीन फिलहाल तो एक ही है, वो है एमआरआई मशीन, अगर आप कभी MRI मशीन के कक्ष में गए हों तो उसके बाहर आमतौर पर ये लिखा भी रहता है कि ये मशीन हमेशा आने रहती है.MRI मशीनें लगातार चालू रहती हैं ताकि सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट्स ठंडे रहें. अचानक बंद करने से हीलियम गैस उड़ सकती है और मशीन खराब हो सकती है. लेकिन इसे रखरखाव के लिए बंद किया जा सकता है. LHC जैसी बड़ी मशीनें लंबे समय तक चलती हैं, पर इन्हें रोकना संभव है लेकिन ये कुछ देर के लिए होता है और उसके लिए खास इंतजाम करने होते हैं.अब हम आपको बताते हैं कि MRI मशीनें आमतौर पर क्यों हमेशा चालू रखी जाती हैं, लेकिन इन्हें पूरी तरह बंद क्यों नहीं किया जाता. दरअसल एमआरआई मशीन के सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट को -269°C पर ठंडा रखा जाता है. इसके लिए मशीन को लिक्विड हीलियम की जरूरत होती है.अगर इस मशीन को बंद कर दिया जाए तो हीलियम उबल उठता है, मैग्नेट गर्म हो जाते हैं, और मशीन को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में मशीन की मरम्मत में लाखों रुपए खर्च होते हैं. इसे तभी बंद करते हैं जब इसकी सर्विस होती है या कोई गड़बड़ी आ जाती है लेकिन तब भी इसे ऐसे मोड पर रखा जाता है कि हीलियम के तापमान पर कोई असर नहीं पड़े.
