
31 मार्च/DPH News
घिनौने अपराध की सजा फांसी दी जाती है, आजादी से पहले तो कई निर्दोष लोगों को भी ये सजा सुनाई गई, लेकिन आजाद भारत के बाद अब तक कितने लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है ये जान लेते हैं। साथ ही ये भी की पहली बार मिली सजा-ए-मौत दुनिया भर में क्राइम के केस दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। एक के बाद एक ऐसे क्राइम हो रहे हैं जिन्हें सुनते ही दिल दहल उठता है। हालांकि ऐसा नहीं है कि सिर्फ हमारे देश में ही क्राइम के केस बढ़ रहे हैं, बाकी देशों में भी अपराधों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन आज हम आजाद भारत में अब तक कितने लोगों को फांसी की सजा मिली है ये जान लेते हैं। साथ ही ये भी की वो कौन इंसान है जो आजादी के बाद पहली बार फांसी के फंदे पर लटकाया गया।अब तक कितने लोगों को मिली फांसी की सजाअब तक आपने कई बार आपने सुना होगा कि कई आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। लेकिन कभी दिमाग में ये प्रश्न आया कि अब तक कुल कितने लोगों को फांस के फंदे पर लटकाया गया है। नहीं है इस सवाल का जवाब तो चलिए हम आपको बता देते हैं रिपोर्टस अनुसार अब तक कुल 176 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है।
