GK:क्या आप जानते हैं, भारत में है ऐसा शहर जिसे कहते हैं, “साइलेंट सिटी”

भारत में एक शहर ऐसा भी है जिसे साइलेंट सिटी कहते हैं. वो शहर है मिजोरम का आइजोल. साइलेंट सिटी का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि यह सुनसान शहर है. यह ऐसी व्यस्त राजधानी है जहां ट्रैफिक नियमों का लोग खुद से सख्ती से पालन करते हैं. हॉर्न नहीं बजाते. यहां की भीड़ में कोई शोर नहीं होता. जानिए आइजोल को क्यों कहते हैं साइलेंट सिटी देश की साइलेंट सिटी…भारत में कई ऐसे शहर हैं जिन्‍हें उनकी किसी विशेष खूबी के कारण एक नाम दिया गया है. ऐसा ही एक शहर है मिजोरम का आइजोल. इसे देश की साइलेंट सिटी कहते हैं. मिजोरम की राजधानी आइजोल को यह नाम यूं ही नहीं दिया गया है, इसके पीछे भी वजह है.आइजोल क्‍यों कहलाती है साइलेंट सिटी… साइलेंट सिटी का मतलब यह बिल्‍कुल नहीं है कि यह शहर सुनसान है. यह ऐसी व्यस्त पहाड़ी राजधानी है जहां यातायात नियमों, सार्वजनिक अनुशासन और हॉर्न न बजाने की संस्कृति ने इसे एक अनूठी पहचान दी है. आमतौर पर राजधानी भीड़भाड़ और शोरगुल वाली होती है, लेकिन आइजोल के मामले में ऐसा नहीं है. यही वजह है कि इसे साइलेंट सिटी नाम दियाकितनी ऊंचाई पर है यह शहर… आइजोल समुद्र तल से लगभग 1,132 मीटर की ऊंचाई पर है. इसके एक तरफ तलावंग नदी घाटी और दूसरी तरफ तुइरियल नदी घाटी है, जो इसकी खूबसूरती में इजाफा करती है. आइजोल की खासियत यह है कि यहां का शांत यातायात सिर्फ एक नारा नहीं है. सालों से, शहर में हॉर्न न बजाने की संस्कृति विकसित हुई है और अब इसे लोकप्रिय रूप से ‘नो हॉर्निंग सिटी’ के नाम से जाना जाता है. अपनी बार का इंतजार… आइजोन में ड्राइवर आमतौर पर हर छोटी-मोटी देर होने पर हॉर्न बजाने के बजाय अपनी बारी का इंतजार करते हैं. हॉर्न बजाना असभ्य माना जाता है और यह सामाजिक आदत शहर की पहचान का हिस्सा बन गई है. इसका नतीजा यह है कि धीमी गति से चलने वाले यातायात में भी शहर शांत महसूस होता है. स्कूली बच्चों, ड्राइवरों और निवासियों को नियमित रूप से सड़क अनुशासन के बारे में याद दिलाया जाता हैमिजोरम का सांस्‍कृतिक केंद्र… आइजोल मिजोरम का राजनीतिक, वाणिज्यिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक केंद्र है. दूसरे भारतीय शहरों के उलट, यहां का शहरी जीवन अव्यवस्था के बजाय शांति और संयम से चलता है. बढ़ती आबादी और संकरी पहाड़ी सड़कों के बावजूद, शहर ने अपनी अनुशासित यातायात संस्कृति को बनाए रखा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *