Fuel shortage: अगर ईरान ने स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद क‍िया तो रूस देगा भारत को काला सोना

31 मार्च/ DPH News

होर्मुज संकट की वजह से आने वाले द‍िनों में एनर्जी क्राइस‍िस न होने पाए, इसल‍िए भारत ने रूस से कोयले का इंपोर्ट बढ़ा द‍िया है. रूस ने भी न‍िराश नहीं क‍िया. आंकड़े बता रहे है क‍ि मार्च महीने के पहले तीन हफ्तों में ही शिपमेंट में 25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. महीने के अंत तक आयात में 20–35% तक और बढ़त हो सकती है.कहते हैं पुरानी दोस्ती समय की कसौटी पर हमेशा खरी उतरती है… कुछ ऐसा ही इन द‍िनों भारत-रूस के र‍िश्तों में नजर आ रहा है. ईरान ने स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद क‍िया तो पहले तो रूस ने तेल के टैंकर भारत की ओर मोड़ द‍िए. फ‍िर गैस के टैंकर भेजने शुरू कर द‍िए. और अब खबर आ रही क‍ि रूस भर भरकर भारत को ‘काला सोना’ यानी कोयला भेज भारत के बंदरगाहों पर रहा है. रूस ने एक बार फ‍िर साबित कर द‍िया है क‍ि संकट की घड़ी में वह हमेशा अपने सबसे पुराने और भरोसेमंद दोस्‍त के साथ खड़ा है. रूस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि संकट की घड़ी में वह नई दिल्ली के साथ मजबूती से खड़ा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *