Cuba Blackout: क्यूबा में छाया अंधेरा, लोग हुऐ परेशान

क्यूबा/DPH News

देश के तमाम इलाकों से बिजली गायब हो गई, अधिकतर घरों में वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है. बिजली गुल हो जाने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को पानी की सप्लाई, मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं में भी बाधा झेलनी पड़ रही है.क्यूबा का संकट कम नहीं हो रहा है. ये देश एक बार फिर अंधेरे की चपेट में आ गया है. अचानक सोमवार को क्यूबा की राजधानी हवाना समेत पूरे देश में बिजली गुल हो गई,चारों तरफ अंधेरा परस गया. कई घंटों तक बिजली सप्लाई ठप होने से घरों, अस्पतालों और परिवहन सेवाओं पर गंभीर असर पड़ा है. सोमवार को देशव्यापी ब्लैकआउट की वजह से करीब 1.1 करोड़ लोग अंधेरे में डूब गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *