
चंडीगढ़/DPH News
चंडीगढ़ के सेक्टर 36 पार्क में 23 वर्षीय युवती की शादी से इनकार करने पर सिरफिरे आशिक ने गले पर चाकू मारकर हत्या कर दी. आरोपी फरार है, पुलिस तलाश में जुटी है.चंडीगढ़ में सिरफिरे आशिक का खूनी खेल, शादी से इनकार करने पर युवती की गला रेतकर की हत्याचंडीगढ़ में युवती की गला रेतकर हत्याचंडीगढ़ के सेक्टर 36 स्थित पार्क में रविवार (22 फरवरी) शाम एक दर्दनाक वारदात सामने आई. 23 वर्षीय युवती की गले पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी की पहचान विनय के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवती ने उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया था, जिसके बाद से वह लगातार उसे परेशान कर रहा था.
परिवार का कहना है कि विनय पिछले काफी समय से फोन और मैसेज के जरिए युवती पर दबाव बना रहा था. कई बार समझाने के बावजूद वह नहीं माना और कथित तौर पर उसे धमकियां भी देता था.सामान लेने निकली थी घर सेरविवार शाम युवती स्कूटी से यह कहकर घर से निकली थी कि वह पास के बाजार से कुछ सामान लेने जा रही है. जब काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई. उन्होंने उसे फोन पर युवती की घबराई आवाज सुनकर परिवार के होश उड़ गए. उसने बताया कि विनय ने उसे सेक्टर 36 के पार्क में रोक लिया है और गले पर चाकू मार दिया है. इसके बाद फोन कट गया.परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन युवती की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. बेटी को देखते ही वहां मौजूद परिवार के बीच कोहराम मच गया.आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटीघटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया.
पुलिस की टीमें उसकी तलाश में छापेमारी कर रही हैं. इलाके में इस घटना के बाद दहशत और गुस्से का माहौल है.परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
