CHNDIGARH:नगर निगम के फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज विभाग ने चलाया फायर सेफ्टी निरीक्षण अभियान

25 मार्च /DPH News

चंडीगढ़ में जनसुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर निगम के फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज विभाग ने सेक्टर-34 में बड़े स्तर पर फायर सेफ्टी निरीक्षण अभियान चलाया। यह अभियान जॉइंट कमिश्नर-कम-चीफ फायर ऑफिसर डॉ. इंदरजीत के नेतृत्व में संबंधित स्टेशन फायर अधिकारियों के साथ मिलकर चलाया गया।निरीक्षण टीम में वरिष्ठ फायर अधिकारी, क्षेत्रीय फायर कर्मी और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल रहे। टीम ने सेक्टर-34 स्थित प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे अन एकेडमी, आकाश इंस्टीट्यूट, चैतन्य, नारायणा इंस्टीट्यूट, एलन इंस्टीट्यूट और पिकाडिली थिएटर में फायर सुरक्षा इंतजामों की गहन जांच की।अभियान के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर की कार्यक्षमता, फायर डिटेक्शन सिस्टम की स्थिति, फायर एग्जिट की उपलब्धता, प्रवेश और निकास संकेतकों की दृश्यता तथा बिजली की वायरिंग की हालत जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की गई।फायर विभाग ने भवन परिसरों में ज्वलनशील सामग्री का भंडारण न करने की भी सख्त हिदायत दी है। इन उल्लंघनों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने संबंधित संस्थानों और प्रबंधन को मौके पर ही चेतावनी जारी की। साथ ही सभी कमियों को जल्द से जल्द दूर कर फायर सेफ्टी मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैंफायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जन सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संस्थानों को तुरंत अपने फायर सेफ्टी सिस्टम को दुरुस्त करने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए कहा गया है। नगर निगम चंडीगढ़ का फायर विभाग भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रखेगा, ताकि शहर में सुरक्षा मानकों को पूरी तरह लागू किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *