Weather Chandigarh: लगातार हो रही बारिश की वजह से फिर से सर्दी ने दी दस्तक

चंडीगढ़/DPH News

मौसम ने फिर बदला अपना मिजाज पूरा फरवरी और आधा मार्च सूखा जाने के बाद अब चार दिनों से बदले मौसम ने शहर की हवा में फिर ठंड घोल दी है। इस बदले मौसम में बारिश और ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट ने लोगों को फिर गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है।इस हफ्ते की शुरुआत से ही शहर में छाए बादल अब बरस रहे हैं। वीरवार सुबह लोगों की नींद खुली तो हलकी बूंदाबांदी के साथ मौसम ठंडा हो चुका था। दिन आगे बढ़ने लगा तो बूंदाबांदी से शुरू हुई बारिश पूरे दिन लगातार शहर में होती चली गई। शाम दलने के बाद ये बूंदाबांदी और तेज हो गई और पूरा शहर डेढ़ महीने बाद पूरी तरह से भीगने लगा। मौसम में आए इस बदलाव का असर ये रहा कि तापमान 20 डिग्री तक गिर गया और अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री से ऊपर नहीं गया। 22 मार्च के बाद फिर आएंगे घने बादलमौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी पूरे दिन घने बादलों के साथ 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलती रहेंगी। इस बीच बारिश जारी रहने की संभावना बनी हुई है, लेकिन शनिवार से बारिश थमेगी और बादल छाए रहेंगे। 22 मार्च से फिर एक वैस्टर्न डिस्टरबैस का स्पैल सक्रिय होगा। इसके प्रभाव में शहर में बादल छाए रहेंगे और 25 या 26 मार्च को फिर हलकी बूंदाबंदी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *