Benefits of Walking After Dinner रात के खाने के बाद टहलने के फायदे ! खाने के बाद टहलना बहुत जरुरी होता है क्योकि मात्र 10 मिनट टहल के आप अपने शरीर के गंभीर समस्याओ से छुटकारा पा सकते है आज के समय में मोटापा जैसे समस्या आम है, और पाचन से जुडी कई समस्या का समाधान सिर्फ खाने के बाद १० मिनट टहलना और भोजन नहीं पचना, गैस की समस्या या डायबिटीज जैसी समस्याओ को भी दूर कर सकते है | टहलने के है कई सारे जादुई फायदे ! जानिए
शारीरिक जीवन में पैदल चलना कई तरह से फायदेमंद होता है। इससे शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है और आप बीमारियों से दूर रहते हैं. जब आप खाना खाने के बाद पैदल चलते हैं। कई लोग अपने वजन को कंट्रोल करने और फिट रहने के लिए भी इस तरीके को अपनाते हैं तो वहीं कुछ लोग जिम जाने की जगह पैदल चलना पसंद करते हैं। इससे शरीर एक्टिव बना रहता है और आप अपने काम पर भी फोकस कर पाते हैं। इसके अलावा आपके शरीर का ब्लड फ्लो बेहतर बना रहता है और आप डायबिटीज जैसी बीमारी से बचे रहते हैं।

“आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि” खाना मन से खाएं। और इसके बाद कई लोग सोने के लिए चले जाते हैं, लेकिन ये गलती आप न करें आपके पास जो भी समय हो खाना खाने के थोड़ी देर बाद टहलने जरूर जाएं, इससे आपका डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है और साथ ही आप पेट से जुड़ी कई समस्याओं से दूर रह सकते हैं।
1) हेल्दी डाइजेशन सिस्टम :
खाना खाने के बाद टहलने से डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है। रोजाना टहलने से आप पेट से जुड़ी कई समस्याओं / बीमारियों से दूर रह सकते हैं और आपका खाना भी आसानी से पच जाता है। साथ ही इससे आपकी आंतें एक्टिव बनी रहती हैं और आप पेट फूलने और अपच जैसी समस्याओं / परेशानियों से दूर रहते हैं।
2) शुगर लेवल रहता है कंट्रोल :
पैदल चलने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, जिससे आप डायबिटीज के खतरे से बचे रह सकते हैं। वहीं अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो पैदल चलने से आपको ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।
3) वजन घटाने में मददगार :
खाने के बाद 10 मिनट पैदल चलने से बिना ज्यादा मेहनत किए कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और आपका शरीर हेल्दी और फिट बना रहता है। साथ ही आपको समय पर भूख लगती है और आप हेल्दी खाना खा पाते हैं। इस वजह से आप अपने वजन को आसानी से कंट्रोल कर पाते हैं।
खाना खाने के कितनी बाद और कितने देर तक टहलना चाहिए :
जब खाना खा कर टहलने की बात होती है तब अधिकतर लोगो के मन ये सामान्य सा सवाल जरूर उठता है कि खाना खाने के कितनी बाद और कितने देर तक टहलना चाहिए ? एक स्टडी में ये पपाया गया की खाना खाने के 10 मिनट बाद और ओशटन 10 से 15 मिनट टहलने से आपको इसका सीधा फायदा होगा और कई गंभीर समस्याओ (जैसे पाचन से जुडी समस्या, मोटापा और डायबिटीज जैसी समस्याओ ) से आप अपने आप को बचा पाएंगे।