होर्मुज स्ट्रेट: ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का बड़ा बयान,ईरान धमकी से नहीं डरता

तेहरान/DPH News

ईरानी सरकार ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद नहीं किया गया है। इस समुद्री गलियारे से नौवहन जारी है लेकिन जहाजों को युद्ध से पैदा हुई स्थिति का ध्यान रखना होगा। ईरान के विदेश मंत्री ने इसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि जहाज यहां से निकलने से डर रहे हैं क्योंकि अमेरिका ने क्षेत्र पर युद्ध थोप रखा है और ईरान को धमकियां दी जा रही हैं। यह समझना चाहिए कि ईरानी धमकी से नहीं डरता बल्कि सम्मान से कही बात सुनता है। ईरान ने किसी का नाम लिए बिना तटस्थ देशों को रास्ता देने की बात कही है।इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद होर्मुज स्ट्रेट काफी ज्यादा प्रभावित है। इस समुद्री गलियारे से जहाजों का आना-जाना बंद हो जाने की वजह से दुनियाभर में तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार ईरान को इस रूट को खोलने की धमकी दी है लेकिन इसका असर नहीं दिखा है। इस बीच ईरानी विदेश मंत्री और मंत्रालय का बयान इस समुद्री गलियारे पर सामने आया है।ईरानी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों के लिए जिम्मेदार राष्ट्र के रूप में हमने नौवहन की स्वतंत्रता और समुद्री मार्गों की सुरक्षा को बनाए रखा है। कई वर्षों से फारस की खाड़ी, होर्मुज जलडमरूमध्य और ओमान सागर में सिद्धांतों की रक्षा तेहरान ने की है। हालांकि तटीय राष्ट्र की संप्रभुता के सम्मान के बिना समुद्री रूट की सुरक्षा संभव नहीं है।28 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 2(4) और बल प्रयोग को प्रतिबंधित करने वाले नियम का उल्लंघन करते हुए अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया। इस सैन्य आक्रामकता के परिणामस्वरूप फारस की खाड़ी क्षेत्र और होर्मुज जलडमरूमध्य में एक खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस स्थिति के परिणामों ने समुद्री नौवहन और जहाजरानी की सुरक्षा को सीधेतौर पर प्रभावित किया है।बयान में आगे कहा गया है कि ईरान ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि उसके खिलाफ शत्रुतापूर्ण उद्देश्यों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का दुरुपयोग ना हो सके। ऐसे में होर्मुज जलडमरूमध्य के तटीय राष्ट्र के रूप में नियमों के अनुरूप ईरान ने उन जहाजों को रोका है, जो इजरायल-अमेरिका के स्वामित्व वाले हैं या उनसे संबद्ध हैं।ईरान ने दृष्टिकोण अपनाते हुए फारसी खाड़ी, होर्मुज जलडमरूमध्य और ओमान सागर में जहाजों और नाविकों पर पड़ने वाले अतिरिक्त जोखिमों को रोकने के लिए कई एहतियाती उपाय लागू किए हैं। हमने बार-बार साफ किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद नहीं है और इससे समुद्री यातायात निलंबित नहीं किया गया हैईरानी विदेश मंत्रालय की ओर से साफ किया गया है कि अगर कोईदेश उनके खिलाफ हमले में शामिल नहीं होगा तो उसका जहाज नहीं रोका जाएगा। कोई जहाज अगर ईरान के विरुद्ध आक्रामकता में शामिल ना हो और सुरक्षा नियमों का पालन करे तो ईरानी अधिकारियों के समन्वय से होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित मार्ग लेकर जा सकता है।ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने ट्वीट में कहा है, ‘होर्मुज जलडमरूमध्य बंद नहीं है। जहाज इसलिए हिचकिचाते हैं क्योंकि बीमा करने वालों को उस जंग का डर है, जिसे अमेरिका ने शुरू किया है। कोई भी बीमाकर्ता और ईरानी धमकियों से प्रभावित नहीं होगा। सम्मान का तरीका अपनाकर देखें। व्यापार की आजादी के बिना नौवहन की आजादी मुमकिन नहीं है। दोनों का सम्मान करें, वरना किसी की भी उम्मीद ना करें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *