होर्मुज़, को लेकर ट्रंप ने कही, बड़ी बात,पावर प्लांट्स पर हमला करके उन्हें कर देगा तबाह

23 मार्च/DPH News

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, “अगर ईरान ने बिना किसी धमकी के अगले 48 घंटों में होर्मुज़ स्ट्रेट को नहीं खोला तो अमेरिका उसके कई पावर प्लांट्स पर हमला करके उन्हें तबाह कर देगा और इसकी शुरुआत होगी उनके सबसे बड़े प्लांट से.”शनिवार को डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी ऐसे समय आई, जब कुछ घंटों पहले ईरान की दो मिसाइलों ने दक्षिणी इसराइल को निशाना बनाया, जिसमें इसराइल का अघोषित परामाणु ठिकाना भी शामिल है. इस हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए, जो जंग शुरू होने के बाद का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है.होर्मुज़ स्ट्रेट वो समुद्री रास्ता है जहां से होकर दुनिया के क़रीब 20 फ़ीसदी तेल की सप्लाई होती है.ईरान पर अमेरिका और इसराइल के हमले के बाद से ही होर्मुज़ पर तेल सप्लाई लगभग रुकी हुई है.होर्मुज़ स्ट्रेट दुनिया के सबसे व्यस्त तेल शिपिंग मार्गों में से एक है. इसे ईरान ने 28 फ़रवरी को अमेरिका और इसराइल के हमले के बाद से प्रभावी रूप से बंद कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *