सीजन के पहले हाफ यानी आधे आईपीएल से बाहर रहे सकते हैं :पैट कमिंस

न्यू दिल्ली/DPH News

आईपीएल 2026 से पहले लगातार कई टीमें इंजरी की समस्याओं से जूझती नजर आ रही हैं। इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद का भी नाम शामिल है जो पहले से ही कप्तान पैट कमिंस की इंजरी और रिकवरी को लेकर असमंजस में है। इसी कारण इशान किशन को टीम का कप्तान भी कमिंस की गैरमौजूदगी में नियुक्त किया गया। अब कमिंस को लेकर जो ताजा अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक वह आईपीएल के 19वें संस्करण के पहले चरण से बाहर रहे सकते हैं।पैट कमिंस ने बिजनेस ऑफ स्पोर्ट पॉडकास्ट में खुद इस बात के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा,”मैं अभी भी बैक इंजरी से रिकवरी कर रहा हूं लेकिन अब यह ठीक हो रही है। मैं नेट्स में गेंदबाजी भी कर रहा हूं। आईपीएल जल्द ही शुरू होने वाला है, मैं शुरू में नहीं खेलूंगा। लेकिन बहुत लंबा वक्त नहीं लगेगा जब मैं मैदान पर खेलने के लिए उतरूंगा।”ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिंस ने आगे कहा,”मैं बॉलिंग करने लगा हूं। मैं हर तीसरे दिन गेंदबाजी कर रहा हूं। हमने योजना भी बनाई है कि मैं टूर्नामेंट के बीच में वापसी करूंगा। आशा करता हूं अगर सब ठीक रहा तो मैं बैक हाफ (दूसरा चरण) खेलूंगा और फाइनल को जोड़कर।” यानी पैट कमिंस ने जहां हुंकार भरी है वापसी को लेकर, वहीं इशारा भी इस ओर किया है कि वह अब शायद आधे आईपीएल तक नजर नहीं आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *