शॉर्ट सर्कट की वज़ह से Dress Guru Cloth House में लगी आग, पंजाबी सिंगर की ड्रेस हुई खराब

जालंधर/ DPH News

जालंधर: लंबा पिंड चौक के पास स्थित ड्रेस गुरु क्लोथ हाउस में आग लग गई। इस घटना में कपड़ों को आग लगने से काफी नुकसान हुआ। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक सागर ने बताया कि शार्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी है। दुकान मालिक के अनुसार सुबह 10.15 बजे दुकान खोलने के दौरान अचानक आग लगने का पता चला। इस दौरान दुकान के पीछे विनय नगर में भी शार्ट सर्किट से नुकसान हुआ है। जिसके बाद दुकान में अग्नि यंत्र और दुकान में पड़े पानी से कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि घटना से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।दुकान मालिक के अनुसार 15 से 20 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं मनु ने कहा कि उनके दोस्त ड्रेस गुरु की दुकान में अचानक आग लग गई। घटना में दुकान का काफी नुकसान हुआ है। इस घटना में धुएं से कपड़ा खराब हो गया। इस दुकान में कई नामी गायक दुकान पर आते है। वहीं व्यक्ति ने बताया कि घटना में पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला की तैयार की हुई ड्रेस भी खराब हो गई है।गायक का विदेश में शो था और विदेश में शो लगाने के लिए गायक की ओर से ड्रेस का ऑर्डर मिला हुआ था, लेकिन अब शार्ट सर्किट के कारण ड्रेस खराब हो गई है। व्यक्ति ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। वहीं कई लोगों की ड्रेस तैयार की हुई थी जिनकी ड्रेस का नुकसान हो गया। दुकानदार ने बताया कि दमकल विभाग के आने से पहले उनके दुकान के कर्मियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *