मिडल ईस्ट जंग में तबाह हुए अमरीकी जेट के पायलट को अमरीका ने सुरक्षित निकाला

04 मार्च/DPH News

ईरान में एक अमेरिकी विमान को ‘मार गिराये’ जाने के बाद चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया है। अमेरिकी एवं इजरायली अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले, इस घटनाक्रम से अवगत तीन अधिकारियों ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि यह बचाव ऐसे समय हुआ जब अमेरिकी सेना तलाश एवं बचाव अभियान चला रही थी। इजराइल इस तलाश एवं बचाव अभियान में अमेरिका की मदद कर रहा है।एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को पेंटागन (अमेरिका रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय) से प्राप्त एक ईमेल के अनुसार, अमेरिकी सेना ने कहा कि उसे पश्चिम एशिया में ‘एक विमान को मार गिराए जाने’ की सूचना मिली थी। ईमेल में इससे अधिक जानकारी नहीं दी गई।ट्रंप को दिया गया अमरीका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने एक बयान जारी कर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी दे दी गई है, लेकिन उन्होंने इससे अधिक कोई और ब्यौरा नहीं दिया।यह पहली बार है जब अमेरिका ने ईरानी क्षेत्र में कोई विमान खोया है। इससे पांच सप्ताह पहले शुरू हुए युद्ध के दायरे में नाटकीय रूप से बढ़ोतरी का संकेत मिलता है। यह स्पष्ट नहीं है कि विमान को मार गिराया गया या वह दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इससे पहले, ईरानी सरकारी टेलीविज़न से जुड़े एक चैनल ने शुक्रवार को दावा किया कि एक अमेरिकी लड़ाकू पायलट दक्षिण-पश्चिमी ईरान के ऊपर एक विमान से कूद गया।पायलट को तलाश रहा ईरानईरानी चैनल के एंकर ने लोगों से आग्रह किया था कि वे किसी भी ”दुश्मन पायलट” को पुलिस के हवाले कर दें और ऐसा करने वाले व्यक्ति को इनाम दिया जाएगा। यह चैनल कोहकिलौयेह और बोयर-अहमद प्रांत में स्थित है, जो एक बेहद ग्रामीण और पहाड़ी इलाका है तथा 15,500 वर्ग किलोमीटर (5,900 वर्ग मील) क्षेत्र में फैला हुआ है। अधिकारियों ने जनता से पड़ोसी प्रांत चहारमहल और बख्तियारी में भी पायलट की तलाश करने का आग्रह किया था।इससे पहले, टीवी स्क्रीन पर लोगों से आग्रह किया गया कि ”अगर वे दिखें, तो गोली मार दें।” यह बात सोशल मीडिया पर जारी उन वीडियो फुटेज के संदर्भ में कही गई, जिसमें उस इलाके में अमेरिकी विमान जैसा दिखने वाला विमान नजर आता है। चैनल ने घोषणा करते समय एक ट्रक के पिछले हिस्से में धातु का मलबा दिखाया, लेकिन तत्काल कोई अन्य विवरण नहीं दिया।पूरे युद्ध के दौरान, ईरान ने दुश्मन विमानों को मार गिराने के बारे में कई दावे किए, जो बाद में सच साबित नहीं हुए। शुक्रवार को पहली बार ऐसा हुआ जब ईरान ने टेलीविज़न पर आकर जनता से एक संदिग्ध पायलट को खोजने की अपील की।इस बीच, ईरान ने शुक्रवार को समूचे पश्चिम एशिया में कई ठिकानों पर हमले किए, जिससे कुवैत में समुद्री पानी को पेयजल में बदलने वाला एक विलवणीकरण संयंत्र क्षतिग्रस्त हो गया और एक रिफाइनरी में आग लग गई। वहीं, अमेरिका और इजराइल ने हवाई हमले कर तेहरान को निशाना बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *