
न्यू दिल्ली/DPH News
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है. SIPRI रिपोर्ट के अनुसार भारत का वैश्विक हथियार आयात में 8.2% हिस्सा है. यूक्रेन 9.7% के साथ पहले स्थान पर है. रूस अब भी 40% हथियार सप्लाई करता है. फ्रांस 29% के साथ दूसरे नंबर पर. इजरायल 15% पर है. 114 राफेल जेट्स का सौदा फ्रांस से और आत्मनिर्भर भारत से आयात घट रहा है.भारत अब भी दुनिया में हथियार खरीदने वाले देशों में दूसरे नंबर पर है. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत ने 8.2 प्रतिशत हिस्सा लेकर दुनिया के कुल हथियार आयात में दूसरा स्थान हासिल किया है. सिर्फ युद्ध प्रभावित यूक्रेन 9.7 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है. यह आंकड़ा दिखाता है कि भारत अपनी सेना को आधुनिक बनाने के लिए लगातार हथियार खरीद रहा है, लेकिन पहले के मुकाबले हथियारों की खरीदारी अब थोड़ी कम हो गई है.
