बिहार,एलपीजी गैस की आ रही दिक्कत, बतसपुर गांव में कुछ लोग गोबर गैस के जरिए अपने घरों में बना रहे खाना

बिहार/DPH News

देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस की कमी को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई शहरों में गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लग रही हैं और होटल-रेस्टोरेंट तक प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन बिहार के गया जिले का एक गांव इस संकट के बीच आत्मनिर्भरता की अनोखी मिसाल पेश कर रहा है.गया जिले के बोधगया प्रखंड स्थित बतसपुर गांव में ग्रामीण पिछले कई सालों से गोबर गैस के जरिए अपने घरों में खाना बना रहे हैं. यहां लोहिया स्वच्छ अभियान और गोबरधन योजना के तहत गांव में गोबर गैस प्लांट लगाया गया है. इस प्लांट से पाइपलाइन के माध्यम से पूरे गांव के घरों तक गैस पहुंचाई जाती है, जिससे महिलाएं रोजाना अपने परिवार के लिए खाना बनाती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *