
तेहरान/DPH News
ईरान ने सऊदी, यूएई और कतर के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है ।ईरान के पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है. . इजराइल और ईरान के बीच जारी हमलों के बीच ऊर्जा संकट गहराया है और वैश्विक बाजार पर इसका असर दिख रहा है.मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच बुधवार को एक बड़ा और खतरनाक मोड़ सामने आया, जब ईरान के विशाल पार्स गैस फील्ड पर हमला हुआ. यह पहली बार है जब खाड़ी क्षेत्र में ईरान के ऊर्जा ढांचे को सीधे निशाना बनाया गया है. इस घटना को अमेरिका और इजराइल के साथ चल रहे युद्ध के दौरान एक बड़े एस्केलेशन के रूप में देखा जा रहा है. पार्स गैस फील्ड दुनिया के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस भंडार का हिस्सा है, जिसे ईरान कतर के साथ साझा करता है. ईरान की फर्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, हमले में गैस टैंकों और रिफाइनरी के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है. इसके बाद वहां काम कर रहे कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया और आग बुझाने के लिए इमरजेंसी टीमों को लगाया गया.