बड़ी खबर: 8वां वेतन आयोग अब औपचारिक रूप से कर चुका काम शुरू

26 मार्च/ DPH News

केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वित्त मंत्रालय ने संसद में जानकारी देते हुए बताया है कि 8वां वेतन आयोग अब औपचारिक रूप से काम शुरू कर चुका है और आने वाले समय में सैलरी, भत्तों और पेंशन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लोकसभा में एक सवाल के जवाब में सरकार ने आयोग की टाइमलाइन, कामकाज और संभावित असर को लेकर अहम जानकारी साझा की। सरकार के मुताबिक, 3 नवंबर 2025 को जारी नोटिफिकेशन के जरिए 8वें वेतन आयोग का गठन किया गया था। इसके तहत पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को चेयरपर्सन बनाया गया है, जबकि पुलक घोष (पार्ट-टाइम मेंबर) और पंकज जैन (मेंबर-सेक्रेटरी) को शामिल किया गया है। आयोग का मुख्य काम केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन ढांचे, भत्तों और पेंशन प्रणाली की समीक्षा कर नई सिफारिशें देना है।वित्त मंत्रालय ने किया साफवित्त मंत्रालय ने साफ किया है कि आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए गठन की तारीख से करीब 18 महीने का समय दिया गया है। यानी उम्मीद की जा रही है कि 2027 तक इसकी सिफारिशें सामने आ सकती हैं। हालांकि, इन सिफारिशों को लागू करने का अंतिम फैसला केंद्र सरकार ही लेगी और उसी के बाद कर्मचारियों को वास्तविक लाभ मिल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *