पुलिस थाना देहरा की टीम ने एक नशा करने वाले युवक को पकड़ा

देहरा/13 फरवरी 2026/DPH News

पुलिस थाना देहरा की टीम ने गांव सनोट तलाड़ के पास एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पाया। जांच के दौरान युवक की पहचान , निवासी बोहण भाटी, डाकघर ज्वालामुखी जिला कांगड़ा के रूप में हुई।युवक का मेडिकल परीक्षण CH देहरा में करवाया गया तथा रक्त व मूत्र के नमूने जांच के लिए RFSL धर्मशाला भेजे गए। 10 मार्च 2026 को प्राप्त अंतिम मेडिकल रिपोर्ट में Cannabinoid वर्ग के मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई।रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 27 के तहत पुलिस थाना देहरा में FIR नंबर 22/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *