
25 मार्च/ DPH News
पाकिस्तान के सेलेन कंटेनर जहाज को ऐसे वक्त में होर्मुज से वापस लौटा दिया गया है, जब इस्लामाबाद अमेरिका और ईरान के बीच समझौते से संबंधित बैठक आयोजन कराने की तैयारी में है. पाकिस्तान के लिए यह इसलिए भी झटका है, क्योंकि पिछले 24 घंटे में पाकिस्तान के बड़े नेताओं ने ईरान के शीर्ष नेतृत्व से कम से कम 3 बार फोन पर बात की है.अमेरिका के इशारे पर मिडिल ईस्ट में समझौते की स्क्रिप्ट लिख रहे पाकिस्तान को ईरान ने बड़ा झटका दिया है. ईरान ने खाड़ी से कराची की तरफ आ रहे जहाज सेलन को होर्मुज में रोक दिया है, जिसके कारण जहाज सेलन को वापस खाड़ी में जाना पड़ा है. ईरान के आधिकारियों का कहना था कि जहाज को होर्मुज से गुजरने की परमिशन नहीं दी गई थी. इसी कारण उसे वापस भेज दिया गया है.रिपोर्ट के मुताबिक यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात से पाकिस्तान के कराची की तरफ जा रहा था. पाकिस्तान सरकार ने इस पर चुप्पी साध ली है. यूएई ने भी कोई टिप्पणी नहीं की है.काबुल स्थित ईरान दूतावास के एक बयान के मुताबिक इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के नेवी ने पाकिस्तान जा रहे शिप को वापस यूएई भेज दिया. क्योंकि, इस ईरान की सरकार ने इस जहाज को होर्मुज से गुजरने की परमिशन नहीं दी थी.
