पंजाब -हिमाचल के सभी प्रवेशद्वार अनिश्चित समय के लिए कर दिए जाएंगे, जाम, एंट्री टैक्स बढ़ाने का विरोध

हिमाचल प्रदेश/सोलन /DPH News

विभिन्न संगठनों ने चेतावनी दी है कि हिमाचल सरकार को यह टोल नाके तुरंत हटाने होंगे, नहीं तो पंजाब के सभी प्रवेशद्वार बंद कर देंगे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग नहीं मानी तो 31 मार्च की आधी रात के बाद पंजाब-हिमाचल के सभी प्रवेशद्वार अनिश्चित समय के लिए जाम कर दिए जाएंगे।कीरतपुर साहिब-मनाली फोरलेन, घनौली-भरतगढ़ मार्ग समेत रूपनगर जिले के 11 और पंजाब के 33 प्रवेश द्वार बंद करने की भी चेतावनी दी गई है। वहीं, सोमवार सुबह सोलन के बरोटीवाला में ढाई घंटे तक ट्रैफिक जाम कर दिया गया। भारी विरोध के बाद बिना टैक्स दिए वाहनों को निकाल दिया गया।भरतगढ़ में प्रदर्शनपंजाब मोर्चा, कीर्ति किसान मोर्चा, भारतीय किसान यूनियन बहिरामके, आजाद टैक्सी यूनियन और विभिन्न ट्रांसपोर्ट संगठनों ने रविवार को भरतगढ़ में लगभग ढाई घंटे तक चक्काजाम किया। वर्षा के बीच प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते रहे। ढाई घंटे बाद तहसीलदार श्री आनंदपुर साहिब संदीप कुमार और थाना प्रभारी जतिन कपूर की अगुआई में प्रशासन मौके पर पहुंचा।प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों की मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिया और जाम खुलवाया। यातायात बहाल होने में करीब चार घंटे लग गए, जिससे वाहन चालक परेशान हुए। भरतगढ़ और आसपास के गांवों के लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए।इस मौके पर पठानकोट टैक्सी यूनियन के जिला प्रधान रिंकू कुमार, पंजाब मोर्चा के कन्वीनर गौरव राणा, किरती किसान मोर्चा के प्रधान हरप्रीत सिंह, बीकेयू बहिरामके के अवतार सिंह, प्रिंस बढल, एडवोकेट विशाल सैनी, जवाहर सिंह मल्ली, रिंकू कुमार, परगट सिंह घनौली, बलवीर सिंह, प्रीतम सिंह रायपुर, लछमन सिंह खेड़ी, सूबेदार रोशन लाल, नीरज राणा उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *