तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टी-20 विश्वकप में न्यूजीलैंड के बैटर डेरिल मिचेल गेंद मारनी पड़ी भारी, हुआ जुर्माना

नई दिल्ली/DPH News

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टी-20 विश्वकप के फाइनल में न्यूजीलैंड के बैटर डेरिल मिचेल पर गेंद से निशाना साधना भारी पड़ा है. सिंह पर आईसीसी कोड के लेवल-1 तोड़ने का आरोप लगा है उनपर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में सिंह ने मिचेल को गेंद किया था. मिचेल ने उनकी गेंद को डिफेंड किया. गेंद अर्शदीप सिंह की तरफ गई थी और उन्होंने सीधे मिचेल तरफ थ्रो कर दिया. गेंद मिचेल के पैड पर लगा था. इससे मिचेल काफी नाराज हो गए थे और अर्शदीप पर चिल्लाने लगे थे. आर्टिकल 2.9 के उल्लंघन के दोषी पाए गए अर्शदीप अब अर्शदीप को उस हरकत का खामियाजा भुगतना पड़ा है. अर्शदीप आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 के उल्लंघन का दोषी पाए गए हैं. ये नियम खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सपोर्ट स्टाफ के लिए होता है. इस नियम के तहत अगर कोई खिलाड़ी किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान गेंद या क्रिकेट के किसी भी अन्य चीज से किसी अन्य खिलाड़ी की तरफ फेंकता है. या गलत व्यवहार करता है तो इस कोड के उल्लंघन का दोषी पाया जाएगा. अर्शदीप को उनके व्यवहार के लिए एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है. ये अंक उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड (Disciplinary Record) में भी जोड़ दिया गया है. गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले के दौरान ये वाकया पेश आया था. न्यूजीलैंड की पारी का 11वां ओवर चल रहा था. अर्शदीप गेंदबाजी कर रहे थे. इसी दौरान अर्शदीप ने आक्रामक तरीके से मिचेल को निशाना साधते हुए गेंद फेंक दी. जो सीधे उनके पैड पर जाकर लगा. मिचेल इसे लेकर काफी नाराज भी हुए. बाद में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मामला संभालते हुए मिचेल से माफी भी मांगी.हालांकि, दूसरे छोर पर अंपायर भी अर्शदीप को कुछ बताते नजर आ रहे थे. टीम इंडिया के खिताब जीतने के बाद अर्शदीप ने मिचेल से जाकर माफी भी मांगी थी. हालांकि, उनकी माफी का कोई असर नहीं हुआ और उनपर आईसीसी ने तगड़ा जुर्माना ठोक दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *