
24 मार्च/DPH News
चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है. इन नौ स्वरूपों में छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित होता है. इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा के साथ मां कात्यायनी की पूजा करते हैं और उनसे सुख, शांति और भयमुक्त जीवन की कामना करते हैं. मां कात्यायनी को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है. उनका स्वरूप बेहद तेजस्वी और दिव्य है. वे सिंह पर सवार रहती हैं और उनकी चार भुजाएं हैं. उनके दाहिने हाथ अभय और वर मुद्रा में होते हैं, जबकि बाएं हाथों में तलवार और कमल का फूल होता है. मान्यता है कि सच्चे मन से मां कात्यायनी की पूजा करने से जीवन के दुख, रोग और भय दूर हो जाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं मां कात्यायनी की पूजा विधि, मां कात्यायनी का मंत्र, साथ ही जानेंगे नवरात्रि के छठे दिन कौन सा रंग पहना जाता है और मां कात्यायनी को किन चीजों का भोग लगाया जाता है.