कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने  ‘अपना कारोबार अपनी पहचान’ के तहत महिलाओं को दिए सर्टिफिकेट

जालंधर, 07 मार्च /DPH, NEWS

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज जालंधर में महिला दिवस  की पूर्व संध्या पर ‘अपना कारोबार अपनी पहचान’ अभियान तहत 50 महिलाओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। बता दें कि इस योजना के तहत महिलाओं को स्व-रोजगार के लिए प्रेरित किया जाता है ताकि वह अपना खुद का काम शुरू कर आत्म-निर्भर  बन सके।

इस समारोह दौरान महिलाओं को सम्मानित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं के विकास के लिए वचनबद्ध है। जिसके लिए सूबा सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। 

कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान जल्द ही पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली वित्तीय सहायता का भी जिक्र किया। जिसका मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही एलान किया जाएगा। उन्होंने जालंधर शहर में कामकाज वाली महिलाओं के लिए बनने वाले हॉस्टल का भी जिक्र किया।

महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने इस सम्मान के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना का लाभ लेकर वह अपने पैरों पर खड़ी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *