
कुल्लू /DPH News
LPG Gas कई इलाकों में कमर्शियल गैस की सप्लाई बंद हो चुकी है. देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए मारामारी मची है. हिमाचल प्रदेश में भी हाहाकार है. यहां भी लोग गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं. शनिवार को कुल्लू, भुंतर और मनाली में 30% से अधिक होटल और ढाबे पूरी तरह से बंद रहे. लोगों को खाने के लिए भटकना पड़ा. लेकिन कुछ ढाबों पर गैस की किल्लत का कोई असर नहीं पड़ा है. कुल्लू के ढालपुर का जनता ढाबा करीब 100 साल पुराना है. गैस सिलेंडर की कमी का इस पर रत्तीभर भी असर नहीं पड़ा है पूरे देश में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार मचा है. हिमाचल प्रदेश में भी यही हाल है. गैस की किल्लत के चलते लोग एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं. हिमाचल के कई इलाकों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद हो चुकी है. कुल्लू में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद हो गई है. शनिवार को जिला के कुल्लू, भुंतर और मनाली में 30% से अधिक होटल और ढाबे पूरी तरह से बंद रहे. इसके चलते लोगों को खाने के लिए भटकना पड़ा. अगर आने वाले दिनों में कमर्शियल गैस की सप्लाई शुरू नहीं हुई तो यहां होटल और ढाबों का कारोबार चौपट हो जाएगा. हालांकि कुछ ढाबे ऐसे भी हैं, जो इस समस्या से अछूते हैं. कुल्लू जिला के ढालपुर का एक ढाबा ऐसा ही है. यहां करीब 100 साल से लकड़ी से ही खाना तैयार हो रहा है. गैस सिलेंडर की कमी के बीच भी उसका कारोबार रोजाना की तरह ही चल रहा है.