उत्तराखंड खुलने जा रहे हैं,बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड/DPH News

उत्तराखंड, 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलने जा रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी लाखों भक्त भगवान शिव के दर्शन के लिए उत्साहित हैं। कपाट खुलने से पहले ऊखीमठ से बाबा केदार की पवित्र गद्दी विधि-विधान के साथ रवाना होती है, जिसका धार्मिक महत्व बेहद खास माना जाता है। यह यात्रा सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि गहरी आस्था और भक्ति का अनोखा संगम है। आइए जानते हैं कपाट खुलने की तिथि, गद्दी प्रस्थान और केदारनाथ धाम से जुड़ी पौराणिक कथा का महत्व।उत्तराखंड के पवित्र हिमालयी क्षेत्र में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बाबा केदार के दर्शन के लिए हर साल लाखों भक्त इस पावन यात्रा का इंतजार करते हैं। इससे पहले भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली 19 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रवाना होगी और विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए 21 अप्रैल को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। उत्तराखंड के चार धामों में प्रमुख स्थान रखने वाले केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा की भी भव्य शुरुआत मानी जाती है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *