आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस ने अपने असिस्टेंट कोच का किया ऐलान,विजय दहिया होंगे असिस्टेंट कोच

गुजरात/DPH News

आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस ने अपने असिस्टेंट कोच का ऐलान कर दिया है. उसने अपने करियर में 4 शतक लगाने वाले को असिस्टेंट कोच बनाया है।मैथ्यू हेडन को बैटिंग कोच की जिम्मेदारी देने के बाद गुजरात टाइटंस ने अपने नए असिस्टेंट कोच के नाम का भी ऐलान कर दिया है. IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच विजय दहिया होंगे. गुजरात टाइटंस के साथ जुड़ने से पहले विजय दहिया कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. गुजरात की फ्रेंचाइजी को विजय दहिया के उन अनुभवों का भी फायदा मिलता दिखेगा.विजय दहिया KKR के साथ साल 2009 से 2015 तक जुड़े रहे, जहां उन्होंने उसके हेड कोच गौतम गंभीर को असिस्ट किया. इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 और 2014 में आईपीएल के 2 खिताब जीते. कोलकाता नाइट राइडर्स में उन्हें साइमन कैटिच ने रिप्लेस किया.विजय दहिया ने बाद में लखनऊ सुपर जायंट्स को जॉइन किया, जहां गौतम गंभीर मेंटॉर की भूमिका में थे. LSG के साथ विजय दहिया साल 2021 से 2023 तक जुड़े रहे. इससे पहले वो 2019 से 2021 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के टैलेंट स्काउट का भी हिस्सा थे. विजय दहिया को दिल्ली के घरेलू क्रिकेट में कोचिंग का भी अनुभव रहा है.विजय दहिया के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 84 फर्स्ट क्लास और 83 लिस्ट ए मैच खेले हैं. इन दोनों फॉर्मेट को मिलाकर उन्होंने 4 शतक के साथ करीब 5000 रन बनाए हैं.गुजरात टाइटंस ने आईपीएल में कदम साल 2022 में रखा था और उसने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में पहला ही सीजन अपने नाम किया था. गुजरात टाइटंस के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल हैं. उम्मीद है कि विजय दहिया का अनुभव इस टीम को उसका दूसरा आईपीएल खिताब दिलाने में मदद करेगा. अगर ऐसा हुआ तो ये विजय दहिया का बतौर असिस्टेंट कोच तीसरा आईपीएल खिताब होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *