अचानक से इतने सस्ते हो गए चांदी और सोना

3 अप्रैल /DPH News

ईरान और इजराइल के बीच चल रहे तनाव को लेकर मार्कीट में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। ट्रंप के राष्ट्र संबोधन का सबसे ज्यादा असर सोना-चांदी पर पड़ा है। 2 अप्रैल को MCX पर सोने और चांदी के रेट में सुबह भारी गिरावट देखने को मिली। सोना 2228 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 151480 रुपये पर आ गया है, चांदी के दाम 10,225 रुपये फिसलकर 233276 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए है।ग्‍लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्पॉट गोल्ड 1.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,688 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी 4.99 प्रतिशत गिरकर 72.28 डॉलर पर आ गई।डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि आने वाले 2–3 हफ्तों में ईरान पर अमेरिका बड़े हमले कर सकता है, जिससे ये तनाव और तेज होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *